
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में पढ़ते छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उषा मार्टिन फैक्ट्री की विजिट करवाई गई। विभाग द्वारा इस शैक्षणिक सेशन के दौरान इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्री वोकेशनल शिक्षा देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के तहत छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लेवल को ध्यान में रखते हुए गतिविधि योजना के तहत उनको वोकेशनल शिक्षा से अवगत करवाया जाना है। जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह भविष्य में वोकेशनल शिक्षा की तरफ अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित होंगे।

इस मौके पर एन. एस.क्यू. एफ. के अध्यापक परमजोत सिंह और अमरजीत सिंह ने विद्यार्थियों की जानकारी में बढ़ोतरी की। टेक्निकल गाइड ने बताया कि उषा मार्टिन में मुख्य तौर पर स्टील वायर, कंट्रोल केबल तथा वायर ड्राइंग उत्पादन किया जाता है। अलग-अलग उद्योगों जैसे की माईनिंग कंस्ट्रक्शन तथा इंजीनियरिंग में यह पदार्थ प्रयोग में लाए जाते हैं। विद्यार्थियों ने टेक्निकल गाइड से विषय से संबंधित कई प्रश्न पूछे। प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बच्चों को बताया कि वह व्यवसाय मुखी शिक्षा लेकर देश-विदेश में अपना भविष्य बना सकते हैं।












