Saturday, October 3, 2026
Home Education टॉडलर्स होम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तैराकी में दो पदक और...

टॉडलर्स होम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तैराकी में दो पदक और कुराश में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्स होम स्टडी हॉल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। एक ओर विद्यालय के छात्र भावेश कुमार (ग्रेड-9) ने जोनल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं छात्रा विरोनिका कुमारी (कक्षा-6) ने राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

Advertisements

पंजाब स्कूल खेलों के अंतर्गत 1 अगस्त 2026 को सर्विस क्लब, होशियारपुर में आयोजित जोनल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भावेश कुमार ने 50 मीटर तैराकी स्पर्धा में रजत पदक तथा 100 मीटर तैराकी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसी दिन पटियाला में आयोजित स्टेट लेवल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप में विरोनिका कुमारी ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती सुमन गुलाटी, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय में खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here