
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मां भामेश्वरी देवी मंदिर गांव भाम में वार्षिक उत्सव दौरान विधायक ब्रमशंकर जिम्पा एवं कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बोबी ने विशेष तौर से पहुंचकर माथा टेका और मंगल कामना की।

इस मौके पर मंदिर के सेवादार पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट की चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी जी ने श्री जिम्पा व शर्मा को आशीर्वाद दिया और उनका लाइट लगवाने के लिए धन्यवाद किया।












