Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur वकीलों के संघर्ष की हुई जीत, LADC पॉलिसी होगी रद्दः डीबीए

वकीलों के संघर्ष की हुई जीत, LADC पॉलिसी होगी रद्दः डीबीए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलएडीसी पॉलिसी रद्द होगी तथा यह वकील भाईचारे की एकजुटता एवं संघरष की जीत है। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट पीएस घुम्मण, सचिव नवजिंदर सिंह बेदी तथा बार कौंसिल सदस्य एडवोकेट रजनी नंदा ने इस संबंधी सुप्रीम कोर्ट में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों को दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि बैठक बहुत ही व्यवस्थित ढंग से हुई है और उसमें यह निर्णय लिया गया है कि पॉलिसी के तहत 30 सिंतबर 2026 तक कांट्रैक्ट हुआ है, जिसके तहत वकीलों के पैनल लगाए गए हैं। जिसकी मयाद खत्म होते ही इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा तथा जैसा पहले व्यवस्था चलती थी, वैसे ही चलेगी। उक्त पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले ने वकीलों एवं वकील बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय समूह वकील भाईचारे को दिया, जिन्होंने एकमंच पर एकत्रित होकर संघर्ष का बिगुल बजाया था।

उन्होंने कहा कि यह जीत और भी खास इसलिए है कि इस संघर्ष को होशियारपुर लीड कर रहा था तथा आज इसकी जीत हुई है। उन्होंने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट से वापिस आ रहे हैं तथा 4 अगस्त को समूह वकील भाईचारे के साथ इसकी खुशी सांझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here