
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विद्यार्थियों का मक्का मानी जाने वाली जालंधर रोड स्थित श्री दशमेश अकादमी होशियारपुर में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जिंदगी में अच्छे इंसान बनने के लिए प्रेरित करने हेतू एख समागम का आयोजन करवाया गया। अकादमी के डायरेक्टर प्रोफेसर हरप्रीत सिंह की अगुवाई में करवाए गए इस समागम दौरान उन्होंने बच्चों को एक अच्छे नागरिक के गुण बताते हुए अच्छे मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने बाल दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं जो पढ़ लिखकर भविष्य में अपने देश की बागडौर संभालेंगे। इसीलिए बच्चों को इसी उम्र में खुद का महत्व समझना चाहिए तथा मेहनत करके एक अच्छे कल के लिए लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अच्छा इंसान बनना केवल पढ ़लिखकर डाक्टर या इंजीनियर बनना नहीं है, बल्कि अच्छा इंसान बनने के लिए समाज की अच्छी बुरी चीजों को स्वीकार करके आगे बढ़ते रहना तथा विनम्रता से सबकी मदद के लिए आगे आना ही अच्छे नागरिक की पहचान है।
अच्छा इंसान ही समाज में अच्छाइयों को फैलाता है और कुरीतियों को दूर करने में सफल होता है। जिससे हम एक अच्छे राष्ट्र की सृजना कर पाते हैं। इस अवसर पर अकादमी का संपूर्ण स्टाफ प्रोफेसर गगनदीप कौर, प्रोफेसर अदिति, प्रोफेसर निवेदिता, प्रोफेसर शिल्पी, प्रोफेसर नीरू, प्रोफेसर रमन सहित अकादमी के विद्यार्थी भी उपस्थित थे ।












