Sunday, November 22, 2026
Home Education खुड्डा स्कूल में मास काउंसलिंग कैंप आयोजित, 245 विद्यार्थियों ने लिया भाग

खुड्डा स्कूल में मास काउंसलिंग कैंप आयोजित, 245 विद्यार्थियों ने लिया भाग

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:गुरजीत सोनू। जि़ला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो तथा शिक्षा विभाग पंजाब के सांझे प्रयासों से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल खुड्डा में प्रिं. भारत भूषण की अध्यक्षता में रोजगार मुखी योग्यता संबंधी मास काउंसलिंग कैंप का आयोजन करवाया गया। इस सैमिनार में लगभग 245 बच्चों ने भाग लिया। डिप्स पालिटैक्निक कालेज से इंस्ट्रक्टर विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं व 12वीं के बाद किए जाने वाले विभिन्न कोर्सेज एवं जीफों के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

रिसोर्स परसन नीरज धीमान ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि आज के युग में विद्यार्थियों को वही कोर्सेज करने चाहिए जिनकी आने वाले समय में भी मांग हो इसी के साथ उन्होंने कैसे टेक्निकल कोर्सेज लिए जा सकते हैं किस प्रकार विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अच्छी गाइड लाइन दी जा सकती है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि मास काउंसलिंग कैंप की इस लड़ी में अब तक सफदरपुर, बडला, टांडा व बुड्डी पिंड में आयोजन किया जा चुका है।

मछली पालन विभाग से आई मैडम मनदीप कौर ने भी मछली पालन को कैसे हम सहायक धन्धे के तौर पर अपना सकते हैं के बारे में बताया। प्रिंसिपल भारत भूषण ने कहा कि ऐसे सैमिनार अध्यापक व विद्यार्थी दोनों के लिए ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं क्योंकि एक अध्यापक ही विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान कर सकता है जिसके साथ विद्यार्थी देश के अच्छे नागरिक बन सके। समारोह के अंत में प्रिंसिपल ने आए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में अमनदीप सिंह करीयर अध्यापक संदीप कौर व स्कूल स्टाफ भी मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here