Saturday, October 3, 2026
Home Education एस.डी. कन्या स्कूल का नाम किया रोशन: सोनम और सुरभि बनी जिले...

एस.डी. कन्या स्कूल का नाम किया रोशन: सोनम और सुरभि बनी जिले की टॉपर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एस.डी. कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर की 4 छात्राओं ने प्रदेश की मैरिट लिस्ट में स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की सोनम पुत्री राम शंकर व सुरभि पुत्री संजीव कुमार वर्मा चंद ने कामर्स ग्रुप में 450 में से 441 (98 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके जिले में पहला व प्रदेश में 7वां रैंक हासिल किया है। प्रिंसिपल अंजना पलाहा ने बताया कि उक्त छात्राओं के अलावा तरनुम सैनी ने प्रदेश में 16वां तथा तमन्ना ने 19वां रैंक प्राप्त करके स्कूल की ख्याति को और बढ़ा दिया है।

Advertisements

स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुभाष चंद्र खुल्लर, सचिव कमलेश शर्मा, चेयरमैन सचिन मल्होत्रा, एडमिनिस्ट्रेटर अजित कौर ने छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में और भी ऊंचा मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी अध्यापकों एवं बच्चों की मेहनत से स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। जिसके लिए सभी अध्यापक, बच्चे व उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here