
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिज़ इंस्टीचियूट संस्था के तीन होनवार विद्यार्थियों जसनूर सिंह बडवाल, राशी सूद तथा सृष्टि जगोपोतरा ने मिलकर तैयार की हैल्पिंग हैंड एैप। हिज़ इंस्टीचियूट के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी मुहारत तथा नवीन सोच का प्रदर्शन करते हुये सख्त मेहनत तथा कोडिंग द्वारा इस प्लेटफार्म को विकसत किया है। यह एैप विद्यार्थियों की रोज़ाना की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जोकि स्वै-निर्भरता तथा रचनात्मक की एक बहुत बड़ी मिसाल है। इस एैप द्वारा विद्यार्थी पढ़ाई से सम्बन्धित सामग्री हासिल करने के साथ-साथ संस्था की गतीविधियों के बारे में ताज़ा जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

एैप तैयार करने वाले तीन बच्चों ने बताया कि उनका मकसद शिक्षा तथा सहायता के मध्य दरार को खत्म करना था। जसनूर सिंह बडवाल ने इस के तकनीकी ढांचे को खत्म किया, जबकि राशी सूद तथा सृष्टि जगोपोतरा ने यूज़र इंटरफेस तथा कंटैंट मैनेजमैंट पर ध्यान दिया तांकि एैप को इस्तेमाल हर किसी के लिए आसान हो।
यह एैप खासतौर पर हिज़ के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है तांकि पढ़ाई और भी आसान, समझदार और प्रभावशाली बन सके। ट्रिपल-एच सिर्फ एक एैप नही बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक सच्चा सहायक हाथ है।
इस एैप के द्वारा विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सम्बन्धी शंकाओं का हल तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। एैप में मौजूद स्टड्डी बड्डी विद्यार्थियों को सरल भाषा में धीरे-धीरे समझाता है जिससे कठिन विषय भी आसान लगने लगते हैं। इसके साथ-साथ विद्यार्थी अपने प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं तथा अपने कमज़ोर विषयों की और ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।
अध्यापकों के लिए भी ट्रिपल-एच बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। अध्यापक इस एैप द्वारा अपनी कक्षा बनाते हैं, विद्यार्थियों को जोड़ते हैं, होमवर्क,नोटस तथा ज़रूरत सूचनायें सीधी भेज सकते हैं। इसके साथ अध्यापक तथा विद्यार्थी के दरमियान सम्पर्क और मज़बूत बनता है।
इस ऐप का मकसद बोर्ड एक्सिलेंट तथा कम्पीटिशन ऐज को पूरा करना है। इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि हम डा. आशीष सरीन का दिल से धन्यवाद करते हैं कि उनकी दूरदर्षी सोच के कारण हिज़ एक्सिलेंट पहले से ही शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में औरों से आगे बढ़ रहा है। उन्होने हमेशा नेय डिजिटल समाधान, आधुनिक शिक्षा प्रणाली तथा नवीनतम विचारों ाके प्रोत्साहित किया है। उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन तथा भरोसे के साथ हमें सीखने, नया सोचने तथा अपने विचारों को हकीकत में बदलने के अवसर मिले और छात्रों के हित ट्रिपल-एच हिज़ हैलपिंग हैंड जैसा प्रयास संभव हो सका। छात्रों ने कहा कि सरीन सर जी का लगातरा सहयोग तथा आगे की सोच हमारे लिए हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत रही है और हम उनके इस अमुल्य योगदान के लिए सदा अभारी रहेंगे।












