Friday, October 23, 2026
Home Education मैडम करमजीत कौर ने सरकारी स्कूल कमालपुर में किया सबमर्सिबल पंप व...

मैडम करमजीत कौर ने सरकारी स्कूल कमालपुर में किया सबमर्सिबल पंप व वाटर कूलर आरओ का उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन मैडम करमजीत कौर ने आज सरकारी हाई स्कूल कमालपुर में अपने अख्तियारी फंड से 2.20 लाख रुपए की लागत से लगवाए सबमर्सिबल पंप व वाटर कूलर आर.ओ का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ  चेयरमैन बैकफिनको संदीप सैनी भी मौजूद थे। चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ आधारभूत ढांचा भी मजबूत हो रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जन सेवक बन कर लोगों के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर लोगों की मांग को देखा जा रहा है और जहां जितनी जरुरत है, उसी हिसाब से विकास कार्य संबंधी राशी आबंटित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला योजना कमेटी की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाए।

 इस मौके पर पंजाब गौसेवा आयोग के सदस्य व पार्षद जसपाल चेची, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य अजय वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, स्कूल हैड मिस्ट्रेस रणदीप कौर, जे.ई नरिंदर सिंह, उप अर्थ आंकड़ा सलाहकार कार्यालय से धरमिंदर सिंह, एक्स सर्विस मैन सैल के महासचिव खुशी राम, आफिस इंचार्ज जय राम, प्रदेश संयुक्त सचिव मंदीप कौर, बी.सी सैल के प्रधान पवन सैनी, सचिव करमजीत बब्बू, जिला संयुक्त सचिव रचना कौर, ब्लाक प्रधान जसपाल, बलविंदर राणा, हरि कृष्ण कजला, बलविंदर कतना, जिला संयुक्त सचिव बलजीत कौर, हरभगत सिंह तुली भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here