Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री जिम्पा ने न्यू गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी गली नंबर 1 को...

मंत्री जिम्पा ने न्यू गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी गली नंबर 1 को दिया 1 लाख का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने न्यू गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी गली नंबर 1 को विकास कार्य के लिए एक लाख रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार वेलफेयर सोसायटियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि वेलफेयर सोसायटियां इलाके के विकास व उसकी देखभाल में अहम भूमिका अदा कर रही है और न्यू गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी ने हमेशा ही समाज सेवी कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी भी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सोसायटी की ओर से उनके सामने जो भी मांग रखी जाएगी, उसे जल्द पूरा किया जाएगा और इलाके के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ मांगे सोसायटी ने उनके सामने रखी है, जिन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने इलाके के लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर पार्षद विजय अग्रवाल, न्यू गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान तेजिंदर ओहरी, कौशल खुल्लर, रमन मल्होत्रा, पवन पसान, विष्णु सूद, ओंकार सिंह, जसवंत सिंह, अमित शर्मा, सुनंदन शर्मा, शगुन मुरगई, राकेश सूद, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here