केंद्र ने गरीब, मजदूर व किसानों के हित में कोई कमी नहीं छोड़ी: मुख्यमंत्री नितीश

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। लोकसभा चुनाव को लेकर एन.डी.ए. के बेगूसराय लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में मंगलवार को चुनावी सभा का आयोजन किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब, मजदूर, किसानो के लिए आयुष्यमान भारत कार्ड घर-घर देने का काम किया जिसके तहत लोगो को पांच लाख रुपये तक ईलाज के लिए अनुदान दिया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की देन है कि पटना में मैट्रो रेल की स्थापना की गई। साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया गया। बिहार महिलाओं को आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना। जनप्रतिनिधी महिलाओ की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक कर्ज लेकर जीविका के माध्यम से 8 लाख 50 हजार समूह आत्मनिर्भर बन चुका है।

उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री साईकिल योजना चलाई गई। आज हमारी बेटियां साईकिल से स्कूल जाती है, नि:शुल्क घर-घर बिजली लगाने का काम किया गया। उन्होंने सरकार के अनेक उपलब्धियों को मतदाता के सामने रखते हुए भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री व हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगो की संख्या अधिक नही थी। मौके पर भाजपा, जदयू, लोजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here