Saturday, October 31, 2026
Home National बिहार के बेतिया में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत,...

बिहार के बेतिया में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, पुलिस जांच शुरु

बिहार: (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के बेतिया में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई है। जिसके कारण बिहार के बेतिया में हडक़म मचा हुआ है। गांववालो का कहना है कि इन सब लोगो की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगो क ो हिरासत मे लै लिया है। बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि इस मामले मे अभी कुछ नही कहा जा सकता लेकिन इस मामले पर संबंधित अधिकारी काम कर रहे है। बेतिया के प्रभारी एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि शराब बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

Advertisements

मीडिया से बातचीत करते हुई गांववालो नो कहा कि सब लोग जानते है कि गांव में जहरीली शराब बेची जाती है। पर कोई भी इस मामले की सूचना पुलिस को देने के लिए तैयार नही है। बेतिया में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौते पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होनें इस मामले की खबर ट्रवीट करके कहा कि बिहार मे हर साल हजारों लोग जहरीली शराब पीने से मर जाते है। उन्होनें ने कहा कि पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here