सोम प्रकाश को केंद्रीय मंत्री बनाकर मोदी जी ने बढ़ाया मतदाताओं का मान: दर्पण गुप्ता

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर लोकसभा सीट से सोम प्रकाश जीतने के बाद मोदी जी व अमित शाह द्वारा उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाने पर व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है और उनके द्वारा बाजार में लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया गया। इस मौक पर जिला भाजपा व्यापार सैल के प्रधान दर्पण गुप्ता ने मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोम प्रकाश को मंत्री मंडल में शामिल करके मोदी जी ने होशियारपुर के समस्त मतदाताओं का मान बढ़ाया है जिन्होंने सोम प्रकाश को बड़ी लीड से विजय किया है।

Advertisements

सोम प्रकाश का केंद्रीय मंत्री बनने से होशियारपुर का विकास होगा और उनके द्वारा होशियारपुर में इंड्रस्टी लगाने के लिए नए-नए प्रोजैक्ट लगाए जाएगे। इस मौके पर रोहित गोयल, सुमित गोयल, राकेश गोयल,मुनी लाल बांसल, साहिल बांसल, विनय शर्मा, सुरेश बांसल, रोहित गुप्ता, रितेश जैन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here