श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। धर्मशाला संत बसंत सिंह डेरा समाध बाबा देवा सिंह जी गोदड़ी वाले गांव शहवाजपुर में शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष में वार्षिक धार्मिक समागम करवाया गया। मुख्य सेवादार महंत राम सिंह की देखरेख में करवाए गए धार्मिक समागम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में लगाए गए धार्मिक दीवान में रागी जत्थे भाई भूपेंद्र सिंह गढ़दीवाला व संत बाबा हरचरण सिंह निर्मला ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया।

Advertisements

इस अवसर पर जत्थेदार तारा सिंह सदस्य एस.जी.पी.सी., लखविंदर सिंह लक्खी, अरविंदर सिंह, एस.एम.ओ. डा. केवल सिंह, बीबी सुखदेव कौर सल्ला, महेंद्र सिंह डुमाना, सुरजीत सिंह कैरे, गुरनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, सेवादार जोगिंदर सिंह, मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह मंटू, महेंद्र अहियापुरी, जसवंत सिंह हुंदल, सतनाम सिंह आदि ने हाजिरी भरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here