Sunday, November 1, 2026
Home Latest यात्रियों की सुरक्षा में अनियमितता बरतने वाले रेल कर्मियों पर की जाएगी...

यात्रियों की सुरक्षा में अनियमितता बरतने वाले रेल कर्मियों पर की जाएगी कार्रवाई: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने होशियारपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के दो बार क्लंप निकलने पर इंजन से अलग हो जाने से सैंकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पडऩे के मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए केन्द्रीय रेलवे मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखकर इस घटना के पीछे कर्मियों द्वारा बरती गई अनियमितता के दोषियों के विरुध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisements

-होशियारपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के दो बार क्लंप निकलने के मामले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र के समाचार अनुसार होशियारपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का रास्ते में दो बार क्लंप निकल गया जिससे एक बार गाड़ी लुधियाना स्टेशन के पास तथा दूसरी बार खन्ना स्टेशन से निकलते हुए क्लंप निकलने के कारण दो भागों में बंट गई। गनीमत रही कि गाड़ी पटड़ी से नहीं उतरी जिस कारण एक भारी जानी व माली नुक्सान होने से बच गया।

श्री खन्ना ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के लिए रेलयात्रियों की सुरक्षा अहम है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रैस का डेस्टीनेशन से पहले ही दो बार क्लंप निकल जाना विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में अनियमितता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खन्ना ने इस संबंधी केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखकर इस घटना के पीछे लापरवाही बरतने वाले दोषियों के विरुध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में रेलयात्रा ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित व सुविधाजनक हो और इस मामले में कोई भी अधिकारी या कर्मी लापरवाही न कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here