जोगिंदर भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा मंडल मिआनी के प्रधान नियुक्त

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भाजपा मंडल मिआनी की विशेष बैठक गांव मिआनी में आयोजित की गई। मंडल प्रधान अमित तलवाड़ के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान भाजपा ओ.बी.सी. विंग मिआनी का गठन किया गया। बैठक दौरान विशेष तौर पर पहुंचे। जिला प्रधान भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा जसवंत सिंह ने पार्टी हाई कमांड के दिशा निर्देशों अधीन मिआनी मंडल का गठन करते हुए जोगिन्दर सिंह को मंडल प्रधान नियुक्त किया।

Advertisements

मनदीप सिंह रूबल को जिला उपप्रधान बनाया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि संगठन की मज़बूती के लिए जल्द ही मंडल के अन्य पदों पर भी नियुक्तियां कर दी जाएंगी। इस दौरान जिला प्रधान जसवंत सिंह व मंडल प्रधान तलवाड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मज़बूती के लिए काम करने की प्रेरणा दी। इस दौरान रणजीत सिंह, जोगा सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरमेल सिंह, दिलबाग सिंह, तरलोक सिंह, हरभजन सिंह, बलकार सिंह, विजय भल्ला इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here