
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल चब्बेवाल में प्रिंसिपल किरण बाला के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में स्कूल डायरेक्टर एस.एल. काजल ने शिरकत की। इस मौके केक काटा गया ओर सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए डायरैक्टर काजल ने कि ज्ञान, जानकारी ओर समृद्धि के वास्तविक धारक शिक्षक ही होते हैं जिनका इस्तेमाल वह अपने व दूसरों के जीवन के विकास के लिए करता है। इस लिए हर व्यक्ति की सफलता के पीछे एक शिक्षक का ही हाथ होता है।

उन्होंने देश के महान शिक्षक डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए सभी शिक्षकों उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस दौरान गिद्दा, भांगड़ा, सोलो डांस, ग्रुप सांग व कोरियोग्राफी से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस के इलावा छात्र ने अध्यापकों का सम्मान करते हुए उन्हें तोहफे भी दिए।











