Tuesday, October 20, 2026
Home Education ड्रीमस कोचिंग संस्थान ने गांधी जयंती पर नो टू प्लास्टिक के प्रति...

ड्रीमस कोचिंग संस्थान ने गांधी जयंती पर नो टू प्लास्टिक के प्रति लोगों को किया जागरुक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ड्रीमस कोचिंग संस्थान की तरफ से गांधी जयंती के मौक पर नो टू प्लास्टिक के लिए जागरुक कर महात्मा गांधी जी को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए। इस मौके पर ड्रीमस कोचिंग संस्था के मैनेजिंग डायरैक्टर इंजी. अंकुश मेयर की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने गांधी जयंती पर लोगों को प्लास्टिक का लिफाफा प्रयोग न करने संबंधी जागरूक किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने कहा कि प्लास्टिक का नुकसान न केवल हमें ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी इसका नुकसान भुगतना पड़ रहा है।

Advertisements

इस अवसर पर रियान, सानवी, पुलकिता, तमना, प्रणव, नैतिक, तनवी मेयर, राणा आदि विद्यार्थियों ने कागज के बैग बनाए और प्लास्टिक को प्रयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यार्थियों के अंदर इस चीज की बहुत उत्सुकता देखी गई। इस संस्थान के एम.डी. इंजी. अंकुश मेयर द्वारा महात्मा गांधी जी को श्रद्धाजलि दते हुए कहा कि उनके द्वारा किए प्रत्यनों एवं बदलावकी प्रेरणा हम सभी को समय-समय पर उनकी याद दिलाती है। इस अवसर पर डायरैक्टर वंदना मेयर, अध्यापक ममता एवं कोर्डिनेटर विक्रम सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here