सफाई सेवक यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याएं हल करवाने की उठाई मांग

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। नगर कौंसिल उड़मुड़ टांडा सफाई सेवक यूनियन की बैठक आयोजित हुई। प्रधान माया की अगुवाई में हुई बैठक दौरान यूनियन सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों को आ रही परेशानियों के हल के प्रति विचार किया। इस दौरान प्रधान बी.बी. माया ने संगठन की मज़बूती के लिए युवा सदस्य नीरज कुमार को यूनियन का उपप्रधान बनाया।

Advertisements

प्रधान माया ने कहा कि यूनियन नगर कौंसिल में नई भर्ती के साथ-साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग के साथ-साथ अन्य लंबित मांगो के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने सरकार से उनकी मांगो को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर भोली, मंगू, दीपक कुमार, कुलविंदर कुमार, राजन मल्होत्रा, पंकज खोसला, शेखर मट्टू, अजय खोसला, अश्विनी कुमार इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here