नवभारत कंप्यूटर सैंटर में दीपावली पर छात्रों के हुए रंगोली मुकाबले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नव भारत कंप्यूटर सैंटर द्वारा दीपावली के मौके पर एक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के रंगोली मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर सैंटर इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों और स्टॉफ को दीपावली के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर सतविंदर कौर, अमन बसी, हरजोत कौर, जसप्रीत कौर, प्रीती, ममता और सैंटर के समूह विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here