Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur जनमंच से विकास कार्यों में बढ़ी है पारदर्शिता व जबावदेही: महेंद्र ठाकुर

जनमंच से विकास कार्यों में बढ़ी है पारदर्शिता व जबावदेही: महेंद्र ठाकुर

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में जनमंच का आयोजन किया गया। जनमंच में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

Advertisements

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जनमंच में प्रदत्त सेवाओं का अवलोकन किया और एक बेटा बेटी के नाम योजना के अंतर्गत पाठशाला परिसर में चिनार का एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जनमंच के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत करौर के अतिरिक्त किटपल, अमलेहड़, गौना, बसारल, बटराण, भदरोल, मझियार, कोहला व कलर पंचायतें चिह्नित की गयी थी।

-सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में सेरा में आयोजित किया गया 15वां जनमंच

इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जनमंच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रदेश के प्रति नई सोच को प्रतिबिंवित करता है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ा आयोजन है और इसके माध्यम से विकास कार्यों में पारदर्शिता व जबावदेही बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस नई पहल को आगे बढ़ाते हुए अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिला स्तर पर जनमंच आयोजित करने का निणय प्रदेश सरकार ने लिया है। उन्होंने आज के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि पर्व जनमंच चरण में शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया गया।

कुल प्राप्त 54 में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा

-मुख्यमंत्री नया व विकसित हिमाचल बनाने की ओर अग्रसर

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नया व विकसित हिमाचल बनाने की ओर अग्रसर हैं और पौने दो साल के अपने कायकाल में प्रदेश सरकार ने कई बेहतर योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वकांक्षी “हर घर में नल से जल” योजना में प्रदेश की भी लगभग 300 योजनाएं शामिल की गयी हैं और अधिकांश की निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतगत प्रदेश में इस वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे और आगामी वर्ष इसके अंतगत लगभग 1200 करोड़ रुपए व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 3264 करोड़ रुपए की ब्रिक्स परियोजना के प्रथम चरण में 22 योजनाओं पर लगभग 700 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। वर्ष 2000 से पर्व निर्मित पेयजल योजनाओं के सुधार एवं संवद्र्धन कार्यों पर एशियन विकास बैंक के माध्यम से लगभग 1005 करोड़ रुपए की एक अलग परियोजना स्वीकृत की गयी है।

-शिवा परियोजना से बागवानी को मिलेगी नई ऊर्जा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बागवानी व कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगभग 6500 करोड़ रुपए की शिवा परियोजना स्वीकृत की गयी है। इससे विशेष तौर पर हमीरपुर सहित आस-पास के अन्य जिलों के बागवानों को लाभ मिलेगा। योजना के अंतगत लगभग 17 पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके पर्ण होने से किसानों- बागवानों को स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। प्रदेश सरकार बाड़बंदी के साथ-साथ, उत्पादों के प्रापण व विपणन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

गृहिणी सुविधा योजना का हमीरपुर में हुआ बेहतर क्रियान्वयन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुलभ व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयुष्मान भारत व हिम केयर योजना के माध्यम से पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं। गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत धुआं रहित व सस्ते ईंधन की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हमीरपुर जिला की सराहना करते हुए कहा कि यहां कुल चिह्नित 12,797 पात्र लाभार्थियों में से 12,492 को गैस कुनेक्शन अभी तक वितरित किए जा चुके हैं और शेष की प्रक्रिया जारी है।

इन्वेस्टर मीट से रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश में बड़े, मध्यम व लघु श्रेणी के उद्योग स्थापित करने को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से 7 व 8 नवंबर, 2019 को धमशाला में इन्वेस्टर मीट का आयोजन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पहल पर किया जा रहा है। इसमें लगभग 83 हजार करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन अभी तक हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं। इससे प्रदेश में रोजगार के कई नए द्वार खुलेंगे।

मध्यम सिंचाई योजना नादौन का किया निरीक्षण

जनमंच से पर्व महेंद्र सिंह ठाकुर ने मध्यम सिंचाई योजना नादौन के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तौयार हो जाने से लगभग 3500 हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

जनमंच ने आम लोगों को दी सशक्त आवाज़

उन्होंने कहा कि जनमंच ने आम जनता को एक नई व सशक्त आवाज दी है। आज के जनमंच में वृद्ध व युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने एक ऐसे ही युवा की शिकायत पर जायका के माध्यम से करवाए गए विकास कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए कृषि उपनिदेशक के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित करने के निर्देश जारी किए और 15 दिनों में इसका प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने को कहा।

सशक्त महिला योजना के लाभार्थी किए सम्मानित

उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत कुमारी सोनाक्षी (दस हजार रुपए), निमाशी, चंद्र नंदिनी, अराध्या, राधिका कौशल, राधिका ठाकुर व खुशी को 12-12 हजार रुपए की सावधि जमा राशि के ड्राफ्ट तथा सशक्त महिला योजना के अंतर्गत दसवीं कक्षा की पांच छात्राओं नीरजा, नीतिका शर्मा, अंकिता, रजनी कटियाल व शालिनी शर्मा को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए पांच-पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने जनमंच में आई शिकायतें प्रस्तुत की। उन्होंने आश्वस्त किया कि निपटारे के लिए शेष शिकायतों का समयबद्ध समाधान कर दिया जाएगा। उपमंडलाधिकारी (ना.) नादौन, किरन बढाना ने पर्व जनमंच चरण में आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

आयुर्वेद विभाग ने नि:शुल्क जांचां 109 लोगों का स्वास्थ्य

जनमंच के अवसर पर आयुवेद विभाग की ओर से लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 109 तथा स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 54 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 8 स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पांच आयुष्मान भारत कार्ड, शुगर व एचबी के 8 परीक्षण तथा पांच इंतकाल मौके पर ही किए गए। पर्व जनमंच के दौरान 40 हिमाचली प्रमाण पत्र, 38 मटेशन अटेस्ट की गई और 15 चरित्र प्रमाण पत्र तथा अन्य लगभग 27 प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अतिरिक्त 10 मनरेगा आवेदन, 4 बीपीएल प्रमाण पत्र व 34 चालक लाईसेंस के आवेदन पर्ण किए गए।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुखविंदर सिंह सुक्ख, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं पव विधायक विजय अग्निहोत्री, नादौन भाजपा मंडल के अध्यक्ष हरदयाल सिंह सहित विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठों व संगठनों के पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अजीत सेन, अतिरिक्त उपायुक्त रत्तन कुमार गौत्तम, सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी पारस अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here