हैडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर बी.एस.एफ. की तरफ से हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। हैडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर बी.एस.एफ. जालंधर कैंट की तरफ से बी.एस.एफ. इंटर फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता 2019 का आयोजन 1 नवंबर से 3 नवंबर तक करवाया गया। जोकि, अश्विनी स्टेडियम बी.एस.एफ. कैंपस जालंधर कैंट में करवाया गया। जिसमें सभी बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के फ्रंटियरो ने भाग लिया। डी.आई.जी. फ्रंटियर हैड क्वार्टर बी.एस.एफ. जालंधर मधू सूदन की अगुवाई में बी.एस.एफ. इंटर फ्रंटियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस दौरान क्वार्टर फाईनल प्रतियोगिता में मिजोरम एंड केचर फ्रंटियर व त्रिपुरा फ्रंटियर के बीच हुए मुकाबलों में मिजोरम ने त्रिपुरा को हराकर तथा गुजरात फ्रंटियर व साउथ बंगाल फ्रंटियर ने गुजरात को हराकर सैमी फाईनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर हुए सैमी फाईनल मुकाबलों में पहुंची टीमें पंजाब फ्रंटियर व मिजोरम एंड केचर फ्रंटियर ने पंजाब को हराकर तथा जम्मू फ्रंटियर व साऊथ बंगाल में खेले गए मैच में साऊथ बंगाल ने जम्मू फ्रंटियर को हराकर फाईनल में प्रवेश किया।

इस मौके पर डी.आई.जी. मधू सूदन ने बताया कि बी.एस.एफ. के जवानों को ड्यूटी के अलावा अन्य गतिविधियों में प्रतिभागी बनाने के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कियाजाता है ताकि जवानों को ड्यूटी की परेशानी के कारण बोझ का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here