Friday, October 23, 2026
Home Crime बचाना था टोल प्लाजा, डिग्गी से मिली असली नंबर प्लेट, धरा गया...

बचाना था टोल प्लाजा, डिग्गी से मिली असली नंबर प्लेट, धरा गया पत्रकार और उसका साथी

police-arrested-reporter-his-friend-with-illegal-number-plate-on-Naka.jpg

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना टोल प्लाजा बचाने के चक्कर में 420सी करने वाला पत्रकार और उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पत्रकार की पहचान जतिंदर शर्मा निवासी भार्गव कैंप जोकि किसी न्यूज़ चैनल का पत्रकार है के रुप में हुई है तथा उसके साथी की पहचान अली निवासी विकास सदाना के तौर पर हुई है। पत्रकार पंजाब प्रैस क्लब का सदस्य भी बताया जाता है तथा चुनाव भी लड़ चुका है।

Advertisements

जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने जालंधर के लाडोवाल मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी तथा इस दौरान पुलिस ने एक इंडिगो कार को रोकने का इशारा किया, जिस पर अस्थायी तौर पर नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने जब कार की डिग्गी चैक की तो उसमें से उसे एक और नंबर प्लेट बरामद हुई, जोकि कार की असली नंबर प्लेट थी तथा सर्च करने पर पता चला कि कार ओला कैब पर थी और उस पर परमिट नंबर लगा था।

पुलिस ने कार सवार पत्रकार जतिंदर शर्मा व उसके साथी अली से जब पूछताछ की तो जतिंदर शर्मा ने बतया कि उसके दोस्त को लुधियाना जाना होता था तो वह उसे साथ ले जाता था व वे कार पर अस्थायी नंबर की प्लेट लगा लेते थे ताकि वह अपना यैलो कार्ड दिखाकर टोल के 180 रुपये बचा सके। आज 29 अक्तूबर को भी वह लुधियाना की तरफ जा रहे थे कि पुलिस ने चैकिंग दौरान उन्हें धर दबोचा। थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके इस संबंधी गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here