रोशन ग्राउंड होशियारपुर में डिजिटल म्यूजियम की हुई शुरु आत, जिलाधीश ने किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से गुरु साहिब जी के जीवन, उदासियों व उपदेशों के बारे में परिचित करवाने के लिए रोशन ग्राउंड होशियारपुर में अत्याधुनिक तकनीक से लबरेज डिजिटल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड(ध्वनि एंव प्रकाश) शो आज शुरु हो गया है। जिलाधीश ईशा कालिया की ओर से आज सुबह स्थानीय रोशन ग्राउंड में डिजिटल म्यूजियम की शुरु आत की गई। इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर अमित सरीन व जिला शिक्षा अधिकारी(से)मोहन सिंह लेहल भी मौजूद थे।

Advertisements

 23 नवंबर तक अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बहेगी आध्यात्मिकता की धारा

इस अवसर पर भारी गिनती में अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों व शहर वासियों ने अत्याधुनिक तकनीक वाले इस म्यूजियम में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन वृतांत को मल्टी मीडिया तकनीक के माध्यम से देखा। जिलाधीश ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से संगतों को होशियारपुर शहर में डिजिटल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड शो करवा कर गुरु साहिब के जीवन से परिचित करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह डिजिटल म्यूजियम 23 नवंबर तक सुबह 7 बजे से सांय 5:30 बजे तक खुला रहेगा।

22 से 23 नवंबर शाम को होगा लाइट एंड साउंड शो

ईशा कालिया ने बताया कि 22 व 23 नवंबर सांय को गुरु साहिब के जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डालते लाइट एंड साउंड शो चलेंगे, जो कि दोनों दिन सांय 6:15 से 7 बजे व रात 7:45 से 8:30 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि रंगदार दृश्य प्रस्तुतियां,अत्याधुनिक लेजर तकनीके व विलक्षण ध्वनि वाले 45 मिनट के लाइट एंड साउंड शो अद्भुत नजारा पेश करेंगे। उन्होंने समूह संगतों को निमंत्रण दिया कि वे इस विलक्षण नजारे के साक्षी बने व बढ़ चढ़ कर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगतों के लिए दाखिला नि:शुल्क है व संगत इस शो का आनंद लेने के लिए परिवार सहित पहुंंचे।


आज डिजिटल म्यूजियम में अलग-अलग स्क्रीनों के माध्यम से मल्टी मीडिया तकनीक से गुरु साहिब के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी गई। म्यूजियम में एक ही समय में 60 व्यक्ति दाखिल हो सकते हैं व उसके बाद दूसरा बैच इस म्यूजियम को देखता है। म्जूजियम में 5 मिनट का मल्टी मीडिया लेजर शो व गुरु द्वारा जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब का माडल संगतों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। म्यूजियम देखने आए संगतों द्वारा इस प्रयास के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here