महिला सशक्तिकरण बाबा साहिब के महाप्रीनिर्वाण दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। ” मैं किसी भी समाज की तरक्की को उन ऊंचाईयों के साथ मापता हूं जो उनकी महिलाओं ने प्राप्त की हैं” डा. भीम राव अंबेडकर के यह उच्च विचार उनके महाप्रीनिर्माण दिवस के मौके पर डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांझे किए। उक्त समय डा. राज कुछ बच्चियों व महिलाओं के एक ग्रुप को संबोधित कर रहे थे। जेजों में किए गए एक समागम में डा. राज ने इस ग्रुप की मैंबरों को उनके कोर्स सफलतापूर्वक पूरा होने के प्रमाणपत्र बांटे। इन महिलाओं ने पी.एन.बी. द्वारा यह संस्था सरकारी ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से चलाई जा रही है।

Advertisements

– महिलाओं को मुफ्त सिखलाई कोर्स के प्रमाण पत्र बांटे

इस मौके पर डा. राज कुमार ने पी.एन.बी. के अइधकारियों तथा स्वै रोजगार सिखलाई संस्था के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चियों व महिलाओं के साथ बात करते डा. राज ने उन्हें बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए स्थानक संस्थाओं व पंचायती चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देना एक बढिय़ा पहल थी। उन्होंने अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हमारी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई घोषणा का स्वागत किया। जिसमें रात 9 से सुबह 6 बजे के दरमियान महिलाओं को सुरक्षित स्थान या उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए मुफ्त पुलिस सहायता मुहैया करवाने का ऐलान किया है। राज्य भर में इस सहूलियत के लिए 100, 112 व 181 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

डा. राज ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के साथ घट रही घटनाओं के मद्देनजऱ यह एक दूरअंदेशी फैसला है। इस मौके पर डायरैक्टर पी.एन.बी. आर.एस.टी. के.जी. शर्मा, साक्षी जोशी, संदीप सैनी, मैनेजर सुरिंदर पाल, संत रत्न प्रकाश, बाबा अमरीक शाह, बीबी मीना देवी, सरपंच हरजियाना सविता देवी, सरपंच कोठी चन्नण सिंह, नंबरदार यशपाल, पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह खन्नी, निर्मला देवी, संदीप कौर, जसविंदर कौर, प्रवीण सोनी नंबरदार तथा अन्य गणमान्य मेहमान भी उपस्थित थे तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले बच्चों व महिलाओं ने डा. राज का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here