24 घंटे कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए शहर में लगाए गए 50 सी.सी.टी.वी. कैमरे: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एंव वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की पहलकदमी के चलते होशियारपुर शहर में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी लगाए जा रहे हैं। सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाने के शुरु किए गए प्रोजैक्ट के अंतर्गत मॉडल टाऊन थाने के तहत चलने वाले अन्य कैमरों का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से किया गया। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अब तक शहर की निगरानी के लिए 50 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा चुके हैं। उद्घाटनीय समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया व एस.एस.पी. गौरव गर्ग भी मौजूद थे।

Advertisements

– कैबिनेट मंत्री ने दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत 14 अन्य सी.सी.टी.वी. कैमरों की शुरुआत की

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पहले पढ़ाव के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों पर 36 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, जिनका कंट्रोलरुम पुलिस थाना सदर बनाया गया है। इसी तरह दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत शहर के 4 अन्य प्रमुख स्थानों पर 14 कैमरे लगाए गए हैं, जिनका कंट्रोल रुम थाना माडल टाऊन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि थाना माडल टाऊन के अंतर्गत सी.सी.टी.वी कैमरे लगने से अब तक इन कैमरों की गिनती 50 हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर के 26 प्रमुख स्थानों पर 75 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाने हैं व बाकी रहते कैमरे भी जल्द लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 59 लाख रु पए की लागत से नैटवर्किंग सहित सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रे हैं, ताकि कानून व्यवस्था की आधुनिक तरीके से निगरानी की जा सके।

– कहा, जनता की सुरक्षा व अमन कायम रखने में सहायक साबित होंगे अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे

श्री अरोड़ा ने कहा कि थाना सदर व थाना माडल टाऊन में कंट्रोल रुम स्थापित हो चुके हैं व अगले पढ़ाव में कंट्रोल रुम सिटी थाना में स्थापित कर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का प्रोजैक्ट जिला पुलिस के लिए शहर वासियों की सुरक्षा व अमन कानून कायम रखने के लिए सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से यह कैमरे यह मौसम में 24 घंटे काम करते हुए जरु री जानकारी कंट्रोल रुम थाना सदर, थाना माडल टाऊन व थाना सिटी में मुहैया करवाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि शहर में नैटवर्किंग सहित सी.सी.टी.वी. कैमरे लगने से जिला पुलिस को कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज थाना माडल टाऊन के अंतर्गत आते 4 प्रमुख स्थानों डा. अंबेदकर चौक, प्रभात चौक, सरकारी कालेज चौक व रेलवे स्टेशन चौक में 14 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तरनजीत कौर सेठी, पार्षद सरवन सिंह, सुरिंदर पाल सिद्धू, सुरिंदर कुमार शिंदा, तीर्थ राम, कुलविंदर सिंह हुंदल, कमल कटारिया, सुरेश कुमार, सुदर्शन धीर, रंजीता चौधरी, यामिनी गोमर, रमेश डडवाल, गुरमीत सिंह, शादी लाल, मनमोहन सिंह कपूर, दीपक पुरी, गुलशन राय, सुनीश जैन, गुरदीप कटोच, हरीश आनंद, अशोक मेहरा, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह संधू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here