Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur आठवीं व उच्च योग्यता वाले नौजवानों को दिया जा रहा है व्यवसायिक...

आठवीं व उच्च योग्यता वाले नौजवानों को दिया जा रहा है व्यवसायिक कोर्सों का नि:शुल्क प्रशिक्षण: जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन के अंतर्गत दिए जा रहे नि:शुल्क प्रशिक्षण के कारण जहां नौजवानों को हुनरमंद बनाया जा रहा है, वहीं नौजवान अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। वे आज मिशन के अंर्तगत अलग-अलग ट्रेनिंग पार्टनरज के साथ हुई बैठक के दौरान करवाए जा रहे कोर्सों का जायजा ले रहे थे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह भी मौजूद थे।
जिलाधीश ने कहा कि ट्रेनिंग पार्टनरज विद्या केयर की ओर से गढ़शंकर में 100 महिलाओं को नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई. तलवाड़ा की ओर से 130 नौजवानों को वैल्डर, ट्रैक्टर आपरेटर, कार वाशर व अस्सिटेंट टेक्नीशियन की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी तरह आई.आई.ए.ई. मुकेरियां की ओर से नौजवानों को एक्सपोर्ट एग्जीक्यूटिव की ट्रेनिंग दी जा रही है व इसी कंपनी की ओर से सोलर पैनल टेक्नीशियन की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

Advertisements

 मिशन के अंतर्गत अलग-अलग ट्रेनिंग पार्टनरज के साथ की बैठक

ईशा कालिया ने कहा कि ज्ञानम माहिलपुर की ओर से रिटेल एसोसिएट, ऐवटेग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वैल्डिंग, अस्सिटेंट इलेक्ट्रीशियन, डाटा एंट्री आपरेटर, सी.एन.सी. आपरेटर आदि के अलावा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए टेलरिंग व अस्सिटेंट इलेक्ट्रीशियन के कोर्स करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिव एजुकेशन सोसायटी गढ़शंकर की ओर से ब्यूटी पार्लर थैरेपिस्ट की नि:शुल्क ट्रेनिंग देने के अलावा रबड़ मिल आपरेटर व अस्सिटेंट इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रास अकादमी मुकेरियां की ओर से नौजवानों को अस्सिटेंट इलेक्ट्रीशियन व ब्राउन शील्ड सिक्योरिटी गढ़दीवाला की ओर से सुरक्षा गार्डों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ईशा कालिया ने कहा कि उक्त के अलावा विद्या केयर की ओर से जी.डी.ए., फ्रंट आफिस एसोसिएट व रामा कंसलटेंट होशियारपुर की ओर से वुड इनले की ट्रेनिंग देने की जल्द ही शुरु आत की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेशनर पैरा मैडिकल साइंस सोसायटी की ओर से वैलडिंग व फूड प्रोडक्ट पैकेजिंग टेक्नीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क प्रशिक्षण के बाद नौजवानों की प्लेसमेंट करवाई जा रही है, ताकि वे हुनरमंद बनकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें।

उन्होंने कहा कि 8वीं व इससे अधिक की योग्यता वाले लडक़े व लड़कियां व्यवसायिक कोर्सों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन के जिला इंचार्ज महिंदर सिंह राणा से मोबाइल नंबर- 94632-89058 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने ट्रेनिंग पार्टनरज को निर्देश देते हुए कहा कि व्यवसायिक कोर्सों के बारे में जागरु कता फैलाना बहुत जरु री है, ताकि नौजवान इन कोर्सों का फायदा ले सकें। बैठक के दौरान अलग-अलग ट्रेनिंग पार्टनरज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here