तिरंगे का अपमान करने वाली भाजपा को सी.एम. से माफी मंगवाने का कोई हक नहीं: कांग्रेसी नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने वाले भाजपाईयों को कोई अधिकार नहीं कि वे मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहें कि वे सी.ए.ए. लागू न करने को लेकर माफी मांगे। जिन लोगों के लिए तिरंगे के लिए कोई सम्मान नहीं है उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए सी.एम. से माफी मांगने की मांग करने वाले भाजपाईयों को पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

Advertisements

यह बात इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश मरवाहा व बी.सी. आयोग पंजाब के चेयरमैन सरवन सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा गत दिवस निकाली गई रैली में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, स्थानीय स्तर के नेता तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तिरंगे का अपमान किया गया। लेकिन शर्म की बात है कि दूसरों को देशभक्ति का पाठ पढऩे की नसीहत करने वाले भाजपा नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। रैली के दौरान तिरंगे का अपमान करके भाजपा ने पूरे देश का अपमान किया है तथा इसके लिए भाजपा पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भाजपा द्वारा तिरंगे का अपमान किए जाने से देशवासियों के दिलों को ठेस पहुंची है तथा भाजपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुए इस अपमान की जितनी निंदा की जाए कम है। तिरंगा जोकि हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है उसका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर भाजपा नेता तिरंगे के अपमान पर माफी नहीं मांगते तो आने वाले समय में जनता में उन्हें नंगा किया जाएगा तथा उनके कथित देशप्रेम से पर्दा उठाया जाएगा।

इस मौके पर शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू, मदन लाल बधन, पार्षद सुरिंदर कुमार, प्यारा लाल सैनी, अशोक मेहरा, रमेश डडवाल, हरमेश लाल, जसवंत राय काला, अजीत सिंह लक्की, पार्षद कमल कटारिया, रवि शर्मा, पुनीत अरोड़ा, परमजीत सिंह टिम्मा, मैडम रणजीता चौधरी, जैलदार दविंदर सिंह, शिवा डावर, महिंदर सिंह रत्न व साहिल अरोड़ा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here