ब्रह्मज्ञान हासिल करके होती है परमात्मा की जानकारी: महात्मा एच.एस.चावला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंसानी जीवन परमात्मा की जानकारी के लिए मिला है और सतगुरू की शरण में जाकर ब्रह्मज्ञान हासिल करके प्रभु परमात्मा की जानकारी हो सकती है। इसलिए इस मानव जीवन को कीमती गिना गया है। उक्त विचार मैंबर इंचार्ज महात्मा एच.एस. चावला ने संत निरंकारी सत्संग भवन शामचौरासी में ब्रांच के मुखी महात्मा चमन लाल के प्रेरणा दिवस समागम दौरान प्रकट किए। उन्होंने निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाएं का जि़क्र करते हुए कहा यह इंसानी जीवन चौरासी लाख योनियों के बाद मिला है।

Advertisements

मिला किस के लिए है इस का जि़क्र सभी ही धार्मिक ग्रंथों में है कि यह जीवन मनुष्य को प्रभु परमात्मा की जानकारी के लिए मिला है तो ही बाकी सभी योनियों की अपेक्षा यह जून सर्वश्रेष्ठ मानी गई है परन्तु मानव अपने असली कार्य को भूल कर दूसरे ही कामों में जीवन व्यतीत करके इसकी कोडियों के भाव कीमत डलवा रहा है। उन्होंने कहा ब्रह्मज्ञान जब मनुष्य हासिल कर लेता है तो इसके जीवन में मानवता वाले गुण आ जाते हैं। इस लिए समय रहते ही जीवन के असली मनोरथ को पूरा कर लेना बहुत ही ज़रूरी है। अंत में बहन बलविन्दर कौर शामचौरासी ने आईं हुई संगतों का धन्यवाद किया और आशीर्वाद माँगा।

इस दौरान स्टेज सैक्ट्री की सेवा पंकज कुमार होशियारपुर ने निभाई। इस मौके ज़ोनल इंचार्ज मनोहर लाल शर्मा, गढ़शंकर ब्रांच के संयोजक कवि दत्त, तलवाड़ा ब्रांच के संयोजक सुरिन्दर सिंह सोखी , गढ़दीवाला ब्रांच के मुखी अवतार सिंह, बुल्लोवाल के मुखी महात्मा लखविन्दर सुमन, हरियाना ब्रांच के मुखी डा. रत्न सिंह, माहिलपुर की मुखी नछत्तर कौर, भंगाला मानसर के मुखी अशोक कुमार, महंगा सिंह मुखी भोगपुर, हाजीपुर के मुखी दर्शन सिंह, गिरधारी लाल सरोआ, अनिल सैनी, दविन्दर बोहरा बोबी, संचालक निर्मल सिंह बुलोवाल, बलविन्दर सिंह अज्जोवाल, गुरमीत सिंह फिऱोज़पुर, नरिन्दर सिंह अहिराणा जटां, सरूप सिंह, डा. सुदर्शन कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here