बादलों से मिलकर बारिश के अभाव को दूर करता है यज्ञ का धूम्र: आचार्य राजिंदर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन मुख्य यजमान अश्विनी शर्मा व उनकी धर्मपत्नी तथा अन्य यजमानों ने यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ का धूम्र आकाश में बादलों से मिलता है तथा इससे बारिश का अभाव दूर होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ धूम्र की शक्ति के कारण बादलों मेंं प्राण शक्ति उसी प्रकार भर जाती है जिस प्रकार इंजैक्शन कि पिचकारी से थोड़ी सी दवा शरीर में प्रवेश करा दी जाए तो उसका प्रभाव सारे शरीर पर पड़ता है। मंत्रों को सूई और आहुतियों को दवा मान कर आकाश में जो इंजैक्शन लगाया जाता है उसका फल प्राणप्रद वर्षा के रुप में प्रकट होता है। ऐसी वर्षा से अन्न, घास पात, वनस्पतियां और जीव जन्तु सभी बलवान परिपुष्ट एवं शक्ति संपन्न बनते हैं।

Advertisements

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन स्वामी केशब दत्त शास्त्री जी आगरा वालों ने कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने मृदभक्षण लीला, माखन चोरी एवं गौचारण लीला पूजा का वर्णन करते हुए प्रकृति की पूजा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इंद्र का अभिमान चूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजन का महत्व समझाया उसी प्रकार हमें भी प्रकृति की रक्षा का प्रण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण जन्म की झांकी पेश की गई। जिसका सभी श्रद्धालुओं ने दर्शन पाया और प्रभु भजनों पर नाच-नाच कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मुकेश डावर मिंटू, पार्षद मोहन लाल पहलवान, संजीव अरोड़ा, वरिंदर चोपड़ा, संदीप सैनी, राजिंदर मोदगिल, रमेश अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, दविंदर वालिया गुरु जी, अशोक कुमार, नील कमल, वृज बिहारी, शोभन सिंह, विकास सिंगला एवं विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here