बहुरंग कला मंच व श्री ग्रेसा ने महिला दिवस पर प्रतिष्ठित महिलाओं का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। बहुरंग कला मंच होशियारपुर तथा श्री ग्रेसा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवनामदेव अपना घर में दर्शन सिंह दर्शन के उपन्यास ’तपस्वन’ जो कि महिला प्रधान है का मंथन तथा प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक समागम का आयोजन किया गया जिसमें दर्शन सिंह दर्शन, कुलविंद्र सिंह जंडा, डा. कर्मजीत सिंह, डा. धर्मपाल साहिल, बलराज सिंह तथा रंगकर्मी अशोक पुरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

इस अवसर पर उपन्यास ’तपस्वन’ पर चर्चा करते हुए डॉ. कर्मजीत सिंह ने आज के समय में महिलाओं की समाज में स्थिति के बारे में बताया। धर्मपाल साहिल ने दर्शन सिंह दर्शन की रचना ’तपस्वन’ पर श्री ग्रेसा की ओर से अशोक पुरी के निर्देशन में बन रहे धारावाहिक के लिए मुबारकबाद दी तथा कहा कि आज के जीवन मनुष्य में पढऩे से ज्यादा देखने में रुचि रखता है, किसी भी रचना का पहला जन्म यहां कहानी, कविता या नावल होता है वहीं उसका पर्दे पर उतरना उसका दूसरा जन्म होता है। उन्होने आशा प्रकट की कि ’तपस्वन’ धारावाहिक समाज को एक सुखद अहसास करवायेगा।

डॉ. कुलविंद्र सिंह जंडा ने अशोक पुरी तथा दर्शन सिंह दर्शन को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उपन्यासकार एक सुखद संसार के लिए चिंतित रहता है तथा उनकी रचना समाज का एक सुन्दर दर्शन है। इस अवसर पर गुरपाल सिंह सहोता, मेजर रधुबीर सिंह, डॉ. जसवंत राए, डॉ. विजय शर्मा, प्रिंसीपल निर्मल सिंह तथा डॉ. अरमनप्रीत सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर अशोक पुरी ने बताया की श्री ग्रेसा की ओर से तैयार किया जा रहा धारावाहिक ’तपस्वन’ जल्दी ही देखने को मिलेगा।

इस असवर पर लैक्चरार नीलम कुमारी, सतवंत कौर, मीना सूद, सीमा रानी तथा साहित्य कीे विद्यार्थी परमजीत कौर को सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए महेश कुमार, गगनदीप, रेंज अफसर जीवन कुमार, सरोज बाला, हरजोत सिंह, गुरपाल सिंह सहोता, मोहन लाल तथा मलकीत सिंह जौहल ने सहयोग दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here