नगर सुधार ट्रस्ट ने स्कीम नंबर 2 सहित अन्य स्कीमों में शुरु करवाई सेनेटाइजेशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा के निर्देशों पर नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से स्कीम नंबर-2 के अलावा अन्य स्कीमों में सेनेटाइजेशन करवाने का कार्य शुरु करवाया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट मरवाहा की अगुवाई में अधिकारियों ने खुद स्कीम में पहुंचकर सेनेटाइजेशन शुरु करवाई और लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व पार्षद बलविंदर बिंदी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा के निर्देशों पर शुरु की गई सेनेटाइजेशन का काफी लाभ मिलेगा तथा लोग कोरोना व अन्य बीमारियों से बचेंगे। उन्होंने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा कालोनी निवासियों की काफी समस्याओं को हल किया गया है तथा जो कार्य रह गए हैं उन्हें लॉक डाउन हटने उपरांत तथा जो जरुरी काम हैं उन्हें जल्द करवाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा व चेयरमैन मरवाहा से भेंटकर उन्हें जानकारी दी है। इस मौके पर ईओ राजेश कुमार, एक्सियन राकेश शर्मा जे.ई. मनदीप आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here