Monday, October 26, 2026
Home Latest केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने किया विधानसभा हलका उड़मुड़ का दौरा, सुनी समस्याएं

केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने किया विधानसभा हलका उड़मुड़ का दौरा, सुनी समस्याएं

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब की कांग्रेस सरकार प्रदेश वासियों को सुविधाएं देने में विफल रही है। जो सरकार केन्द्र से मुफ्त में आया राशन नहीं बांट सकी, वो प्रदेश वासियों के हित के लिए क्या कर रही होगी। यह आरोप केन्द्रीय राज्य मंत्री व होशियारपुर से सांसद सोम प्रकाश ने टांडा में पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य जवाहर खुराना के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। वे विधानसभा उड़मुड़ के दौरे पर थे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर हल करवाया।

Advertisements

उन्होंने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार के चीफ सेक्रेटरी व मंत्रियों की आपस में ठनी हो, वहां क्या ही अपेक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केन्द्र की ओर से भेजे राशन का सिर्फ 10 प्रतिशत ही अभी तक पंजाब वासियों तक पहुंचा सकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है, ताकि सभी को इस मुसीबत के वक्त समस्याओं से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर, संजीव कैंथ गोल्डी, कुश खोसला, पार्षद चन्द्रमोहन लाडी, हरभजन सिंह, बगीचा सिंह गुरू, संदीप खन्ना, गुरमीत आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here