ऊषा रानी ने विश्व कल्याण हेतू करवाया गायत्री यज्ञ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सप्ताहिक गायत्री यज्ञ युवामंडल होशियारपुर द्वारा जिसमें मुख्यजमान ऊषा रानी शर्मा ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी से मुक्ति और वातावरण शुद्धि के लिये अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विश्व के 100 से अधिक देशों में घर-घर यज्ञ अभियान के अंतर्गत गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

इस आयोजन में लगभग 15 करोड़ साधक आयुर्वेदिक औषधियुक्त हवन सामग्री से गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व अन्य वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित करेंगे। युवामण्डल के संयोजक गुंजा साहू, निखिल एवं योगाचार्य डॉ तुलसी राम साहू ने बताया कि यह आयोजन 31 मई रविवार को किया जायेगा यह विश्व की प्राचीनतम सेनेटाइसेशन प्रक्रिया है। वेद, पुराण, उपनिषद और आयुर्वेदिक ग्रंथों में संक्रमणजन्य रोगों से स्वास्थ्य रक्षा के लिए अनेक औषधियों और मंत्रो का उल्लेख मिलता है वैदिक काल के ये मंत्र यज्ञ और उपाय आज भी अचूक है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शांतिकुंज द्वारा ऑनलाइन प्राशिक्षण विशेष रूप से दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here