निपुण को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने युवाओं को दिया आगे बढऩे का मौका: दर्पण गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा हाईकमांड द्वारा युवा व मेहनती कार्यकर्ता निपुण शर्मा को जिला अध्यक्ष लगाए जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। पार्टी ने यह निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है तथा यह संदेश दिया है कि पार्टी के लिए मेहनत से कार्य करने वालों का उम्र से कोई सरोकार नहीं बल्कि उसकी मेहनत उसे आगे बढ़ाती है।

Advertisements

यह बात जिला भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्पण गुप्ता ने निपुण शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए कही। दर्पण गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सदैव युवाओं को बेहतर मौके प्रदान किए हैं तथा निपुण शर्मा जोकि छोटी उम्र से ही भाजपा की सेवा कर रहे हैं तथा पार्टी ने उनपर विश्वास जताकर उनकी सेवाओं को बल दिया है तथा उन्हें उम्मीद है कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here