
चंडीगढ़/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्रह्मशंकर जिम्पा ने आज 24 जून को कैबिनेट मंत्री पंजाब उद्योग एवं वाणिज्य सुन्दर शाम अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब राज्य औद्योगिक विकास कारपोरेशन के उपचेयरमैन का पदभार संभाला। इस मौके पर अन्य गणमान्य एवं श्री जिम्पा के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। इस अवसर पर नवनियुक्त उपचेयरमैन जिम्पा का स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री जिम्पा को सेवा का मौका देकर समाज सेवी का मान बढ़ाया है।


उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि श्री जिम्पा उद्योगों से संबंधित मामलों को हल करने तथा उद्योगों की तरक्की में अपना अहम योगदान डालेंगे। इस मौके पर श्री जिम्पा ने उपचेयरमैन की जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए विशेष योगदान डालेंगे। गौरतलब है कि श्री जिम्पा जहां पिछले लंहे समय से समाज सेवा में अहम योगदान डाल रहे हैं वहीं वह तीन बार पार्षद बनकर जनसेवा कर चुके हैं व पिछले 37 साल से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के रुप में सेवाएं निभा रहे हैं।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के डायरैक्टर सी. सिबन, एम.डी. पीएसआईईसी सुमित जारंगल, सरपंच नरवीर सिंह नंदी, वरिंदर शर्मा बिंदू, श्री जिम्पा की पत्नी विभा शर्मा, राजेश्वर दयाल बब्बी, धीरज शर्मा, हरिशिता शर्मा, शशि शर्मा, सुनील कुमार व नरिंदर सिंह जसवाल आदि भी मौजूद थे।











