Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh सफाई कर्मचारी यूनियनों की हर माँग पर गंभीरता से विचार कर फैसला...

सफाई कर्मचारी यूनियनों की हर माँग पर गंभीरता से विचार कर फैसला लिया जायेगा: ब्रह्म मोहिन्द्रा

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना महामारी के दौरान स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने अगली पंक्ति में अपने काम को निपुणता पूर्ण पूरा किया जोकि सराहनीय है। इन विचारों का प्रगटावा स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने म्यूंसीपल मुलाजिमों की माँगों सम्बन्धी दो यूनियनों (पंजाब सफाई यूनियन और म्यूंसीपल एंपलाईज एक्शन कमेटी) के साथ मीटिंग के दौरान किया।

Advertisements

मीटिंग का नेतृत्व करते हुये श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि मुलाजिमों की तरफ से पक्के करने की माँग को सब-कमेटी की मीटिंग में विचारा जायेगा और म्यूंसीपल और निगमों में सफाई कर्मचारियों की खाली पड़े पदों को भरने सम्बन्धी जल्द फैसला लिया जायेगा। उन्होंने मीटिंग में उपस्थित उच्च अधिकारियों को हिदायत करते हुये कहा कि जरूरत के अनुसार विभाग की तरफ से जनसंख्या के आधार पर बीटें तय करते हए भर्ती सम्बन्धी प्रस्ताव डी.डी.आर. /कमिशनर के द्वारा जल्द भेजा जाये जिससे सफाई कर्मचारियों की और भर्ती की जा सके।

सफाई कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा के लिए सेफ्टी किटें प्रदान करने सम्बन्धी उन्होंने कहा कि मुलाजिमों से सेफ्टी किटों सम्बन्धी सुझाव लेकर कमेटी बनाई जाये। यह किटें सफाई कर्मचारियों को निश्चित समय में मुहैया करवाई जाएँ जिससे उच्च जोखिम वाले स्थानों पर काम करने वाले मुलाजिमों की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके।
ब्रह्म मोहिन्द्रा ने सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों का विवरण देने के लिए भी कहा और सम्बन्धित अथॉरिटी को हिदायत की कि भत्तों को बढ़ाने के लिए मामला वित्तीय विभाग को भेजा जाये। उन्होंने उच्च अधिकारियों को हिदायत की कि प्रगति रिपोर्ट के बारे यूनियनों को समय समय पर अवगत करवाया जाये।

स्थानीय निकाय मंत्री ने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार जल्द सफाई कर्मचारियों का बीमा करवाएगी जिससे कोई भी घटना होने पर पीड़ित के परिवार को बनती वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा सके। इसके इलावा मीटिंग में सफाई कर्मचारियों को पक्के करने, मुलाजिमों की तरक्की, तरस के आधार पर नौकरी पर त्योहार/गेहूँ कर्ज आदि मामलों पर गंभीरता से चर्चा की गई। श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने यूनियनों को भरोसा दिलाया कि इन सभी मामलों सम्बन्धी जल्द फैसला लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here