Wednesday, October 21, 2026
Home Politics केजरीवाल चोटी का चालबाज़, शिरोमणि अकाली दल पाखंडबाज़: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

केजरीवाल चोटी का चालबाज़, शिरोमणि अकाली दल पाखंडबाज़: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज अरविन्द केजरीवाल को चोटी का चालबाज़ बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल, दोनों ही पाखंडी पार्टियाँ हैं जिनके खेती कानूनों के मुद्दे पर दोगले किरदार ने यह सिद्ध कर दिया कि किसानों के प्रति इनका कोई सरोकार नहीं है।

Advertisements

‘पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम’ के दूसरे पड़ाव की शुरुआत के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप और अकाली दल के विधायकों की कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का अंतर है।’’ कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि जब उनकी सरकार ने केंद्र के काले खेती कानूनों को बेअसर करने के लिए विधानसभा में बिल पास किये थे तो आप और अकाली दल के विधायकों ने समर्थन किया परन्तु अब अपने राजनैतिक हितों की ख़ातिर दोनों पार्टियों ने सुर बदल लिए हैं। मुख्यमंत्री ने तंज़ कसते हुए कहा कि अब किसानों के संघर्ष से राजनैतिक फ़ायदा उठाने के लिए उन्होंने इस मुद्दे पर यू-टर्न ले लिया और अपने-आप को किसानों का मसीहा बता रहे हैं जबकि दोनों पार्टियों ने किसानों के हित भारतीय जनता पार्टी के पास गिरवी रख दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि चाहे शिरोमणि अकाली दल पहले पड़ाव पर खेती ऑर्डीनैंस लागूकरण में शामिल था और दूसरी तरफ़ दिल्ली में आप सरकार ने इन घातक खेती कानूनों में से एक को तुरंत ही लागू कर दिया।

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल की नौटंकियों की खिल्ली उड़ाते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि आप नेता ने पिछले महीने इन काले खेती कानूनों में से एक कानून को नोटीफायी करने की मंज़ूरी दे दी और अब केंद्रीय कानूनों की कॉपियां फाडक़र घटिया स्तर की राजनीति खेली जा रही है। किसानों के मुद्दे पर आप के दोहरे मापदण्डों के लिए आप की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का बाहरी किरदार लोगों में कुछ और है और अंदरूनी रूप से पूरी तरह बुरे इरादे पाल रखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here