डा. रमन घई को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर खन्ना ने दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष डा. रमन घई को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर बधाई दी।

Advertisements

श्री खन्ना ने इस मौके कहा कि भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ताओं की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाता है। पार्टी के लिए जी जान से सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में उनका बनता सम्मान मिलता है। खन्ना ने कहा कि डा. रमन घई ने जिला अध्यक्ष रहते हुए पार्टी की मेहनत व ईमानदारी से सेवा की है तथा पार्टी की मजबूती के लिए बेहतर प्रयास किए हैं जिसके चलते पार्टी ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। खन्ना ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि डा. रमन घई पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को तहदिल से निभाएंगे तथा पार्टी को और मजबूती के लिए अपना योगदान देंगे।

इस मौके पर भाजपा नेताओं राजेश नकड़ा, गोपी चंद कपूर, विजय अग्रवाल, उमेश जैन, नवजिंदर सिंह बेदी, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, दीपक शारदा, आनंद अग्रवाल, संजीव पंचनंगलां, राकेश परसोवाल, ज्योति कुमार जौली ने भी डा. रमन घई को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here