शहीदों की बदौलत मिली आजादी, अंग्रेजों ने जमकर लूटा सोने की चिडिय़ा को: महावीर सिंह

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वन विभाग के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आयोजन किया समारोह में वन विभाग के कंजरवेटर महावीर सिंह ने तिरंगा फहराया इस अवसर पर महावीर सिंह ने कहा हमारा देश सैकड़ों सालों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा लाखों देशभक्तों ने लंबे संघर्ष में हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर भारत पंद्रह अगस्त को आजाद हुआ। महावीर सिंह ने सरदार भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद,मंगल पांडे, महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, महारानी लक्ष्मीबाई, तांत्याटोपे आदि महान बलिदानी देशभक्तों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा इन लोगों के कारण ही आज हम आजाद और संप्रभुता संपन्न देश के नागरिक हैं
महावीर सिंह ने कहा इतने वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत ने नई इबारतें लिखी हैं। इस सुनहरी तस्वीर का एक पहलू यह है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, यहां की सभ्यता तकरीबन दस हजार वर्ष पुरानी है।

Advertisements

अंग्रेजों के कदम रखने से पहले यह विश्व का सबसे धनी देश था और यही नहीं दुनिया को विज्ञान से लेकर चिकित्सा तक का इल्म समझाने का काम किया। पर अंग्रेजों ने सोने की चिडिय़ा भारत को जमकर लूटा। गुलामी से मुक्त होने के बाद भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता यही थी कि कैसे उसे उसका पुराना गौरव वापस दिलाया जाए। इन 73 सालों में हम अपने इस मकसद में काफी हद तक कामयाब हुए हैं।

महावीर सिंह ने कहा आज भारत आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनते हुए विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा आजादी से पहले देश में सुई तक नहीं बनती थी परन्तु आज भारत मंगल ग्रह और चंद्रमा पर जा पहुंचा है, बड़े बड़े कारखाने, टैंक, जहाज, पनडुब्बियों को भारत में बनाया जाता है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जसबीर सिंह, सुरेश कुमार, बलजीत सिंह, डाक्टर त्रिलोक सिंह, डाक्टर जसपाल सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here