पवन कटारिया आल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड के जिला अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। आल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड के पंजाब के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया को आल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड का जिला होशियारपुर का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए पवन कटारिया को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पवन कटारिया की नियुक्ति का फैसला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व आल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजिंद्रा दूबे के साथ विचार विर्मष कर लिया गया। पवन कटारिया ने कांग्रेस व आल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड का अभार प्रकट करते हुए कहा कि मैंने जिलाध्यक्ष का जो काम संभाला है, उसे तनदेही से पूरा करूंगा और आल इंडिया राजीव गांधी बिग्रेड को मजबूत करने के लिए दिन रात काम करूगां।

Advertisements

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य सरिता शर्मा व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलविंदर बिट्टू ने पवन कटारिया को बधाई देते हुए कहा कि पवन कटारिया लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे है और जिला होशियारपुर में उनका कांग्रेस में अहम स्थान है। इस समय यूथ कांग्रेस के गढ़शंकर हलके के अध्यक्ष कमल कटारिया, नंबरदार काबुल सिंह, नंबरदार हरबंस लाल, कांगे्रस ओबीसी सैल के वाईस चेयरमेन राकेश कुमार, राजन शर्मा उर्फ लोचू, प्रीत आहरू, पवन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नरिंद्र पाल सिंह, जिला अमृतसर का अध्यक्ष बूटा सिंह, गुरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, रविंद्र कटारिया उर्फ लीडर, सचिन धीमान पंच बीनेवाल, बलवीर कटारिया, ठेकेदार पवन कुमार, सरपंच धर्मपाल आदि मौजूद थे।
फोटो: पवन कटारिया को होशियारपुर जिले का अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरीश शर्मा व सरिता शर्मा व अन्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here