वार्ड में बांटे गए राशन को घटिया बताने वाले पूर्व पार्षद के खिलाफ लोगों ने की जमकर नारेबाजी

होशियारपुुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीते दिनों होशियारपुर के वार्ड नं 10 के भाजपा के पूर्व पार्षद मलकीत सिंह द्वारा वार्ड में घटिया आटा व राशन बांटने के आरोप लगाने से गुस्साएं वार्ड निवासियों ने पूर्व पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता तथा वार्ड निवासी जोगिंदर राम मद्दी जोकि पूर्व पार्षद मलकीत सिंह के समर्थक रहे है ने पूर्व पार्षद को आड़े हाथों लेते हुए मलकीत सिंह बताए उन्होंने पिछले पांच साल में वार्ड में कौन सा विकास करवाया तथा अब कोरोना संकट काल में लोग भूखे पेट सोने को मजबूर रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद ने वार्ड वासियों की कोई मदद नहीं की। अब अगर उन्होंने ने निजी पहुंच से कुछ परिवारों को राशन वितरण किया तो पूर्व पार्षद के पेट में क्यों दर्द उठ रहा है। जोगिंदर राम ने पूर्व पार्षद द्वारा उनको कांग्रेस के साथ जोडऩे की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्व पार्षद से ऐसी घटिया राजनीति की उम्मीद नही थी।

Advertisements

इसलिए इलाका निवासियों में पूर्व पार्षद के खिलाफ भारी आक्रोश है। क्योंकि पूर्व पार्षद ने घटिया सोच के चलते वार्ड निवासियों के जले पर नमक छिडक़ने का काम किया है, जबकि पूर्व पार्षद का फर्ज था कोरोना संकट में वह खुद वार्ड निवासियों की मदद करते और जो वार्ड निवासियों को आर्थिक राहत प्रदान करता है उल्टा मलकीत सिंह ने उन्हें बदनाम करने की घटिया साजिश कर रहे हैं जोकि बेहद निंदनीय कार्य है। जिसे कभी भी बर्दाश्त नही किया जा सकता। वार्ड निवासियों ने एक सुर में कहा कि उन्हें जो भी राशन दिया गया वह पूरी तरह खाने योग्य था कोई भी कमी उन्हें आटे तथा राशन में नही मिली।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मलकीत सिंह को वार्ड निवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर राज कुमार, सतपाल, मंगल राम, रोहित राम, विजय कुमार,विक्की, बॉबी सरवन सिंह जसवीर राम, मेवा राम, किरण सुमित्रा, सीता देवी, महिंद्रों, हरभजन, मोहन,राजिंदर,शन्नो देवी, बचनों देवी, गुड्डो, तारो देवी बचन राम तथा जसविंदर राम आदि बहुत सारे वार्ड निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here