Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने नई पैंशन योजना की पुन: समीक्षा के लिए गठित...

पंजाब सरकार ने नई पैंशन योजना की पुन: समीक्षा के लिए गठित कमेटी द्वारा की मीटिंग

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नई पैंशन योजना की पुन: समीक्षा के लिए डीपी रेड्डी, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता अधीन बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग की। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मीटिंग में नई पैंशन योजना और पुरानी पैंशन योजना के प्रावधानों, उनकी तुलना, न्यूनतम वार्षिकी पैंशन तय करने की संभावना, देरी से जमा होने वाले एन.पी.एस. के फंड्ज़ आदि विभिन्न एजेंडा आइटमों पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisements

मीटिंग में पी.एफ.आर.डी.ए. नई दिल्ली, एन.एस.डी.एल मुम्बई के प्रतिनिधियों के अलावा सचिव पर्सोनल, सचिव व्यय (सदस्य सचिव), निदेशक कोष और लेखा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले भी यह कमेटी तारी$ख 26.03.2017, 12.09.2019 और 01.11.2019 को तीन मीटिंगें कर चुकी है। प्रवक्ता ने अख़बारों में लगी इन ख़बरों का खंडन किया कि कमेटी द्वारा कमेटी के गठन के बाद कोई मीटिंग नहीं की। उन्होंने यह भी बताया कि अगली मीटिंग जल्द ही निश्चित की जाएगी, जिसमें विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here