Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh भ्रष्टाचार के दोष में गुरू हरसहाए में तैनात कार्यकारी ब्लॉक विकास एवं...

भ्रष्टाचार के दोष में गुरू हरसहाए में तैनात कार्यकारी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी और पंचायत सचिव निलंबित

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के गुरू हरसहाए, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात वरिष्ठ सहायक (लेखा) प्रभार ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमीत सिंह और पंचायत सचिव प्रितपाल सिंह को भ्रष्टाचार के दोष में तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्यवाही ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के दिशा-निर्देशों पर की गई है।  

Advertisements

गौरतलब है कि निरस्त किए गए कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाओं रूल्ज जिल्द-1 भाग-1 के नियम 7.2 के अधीन शर्तों पर गुज़ारा भत्ता दिया जाएगा और निलंबन के दौरान कर्मचारियों का हैडक्वार्टर क्रमवार कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदकोट और कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिऱोज़पुर होगा।  

कैबिनेट मंत्री स. धालीवाल ने लोगों को साफ़-सुथरा प्रशासन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here