नगर-निगम के चुनावों में सत्ताधारी पार्टी को करना होगा जनता के आक्रोश का सामना: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी की बैठक आज जालंधर रोड पर जिला प्रधान कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर में हो रहे कार्यों का विश्लेषण किया गया। सभी ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि नगर-निगम चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। जनता सत्ताधारी पार्टी को सबक सिखाने के मूड़ में है और जनता नगर-निगम चुनाव में 2022 में होने वाले चुनाव में सत्ता परिवर्तन की नींव रखने जा रही है।

Advertisements

जनता में आक्रोश कई कारण हैं जिनमें कुछ इस तरह है कि विकास के नाम पर सत्ताधारी गणित के हिसाब से अपने चहेतों के वार्डों में काम करवा रही है और आम जनता को नजऱ अन्दाज़ किया जा रहा है। दलित समाज के बच्चों के स्कालरशिप में हुये घुटाले में मन्त्री को क्लीन चिट देने से दलित बहुत नाराज़ हैं। लॉक डाऊन में सत्ताधारी राशन वितरण करते समय जनता से किया भेद-भाव जनता अभी भूली नही है।

लॉक डाऊन के समय पुलिस द्वारा आम जनता से की पिटाई जो जानवरों की तरह की है, उसे भूली नही है। सत्ताधारियों के इशारे पर विरोधियों की आवाज़ दबाने के लिए धारा-188 का पुलिस द्वारा दुरूपयोग किया गया। विकास के लिए सीनियर सिटीजऩ को दफ्तरों के चक्कर पे चक्कर लगाने पर भी टूटी सडक़ों के कार्य नहीं हुये जिससे सीनियर सिटीजऩ नाराज़ है। उपरोक्त कारणों से जनता में आक्रोश की ज्वाला धधक रही है जो नगर निगम चुनाव में 2022 की बुनियाद रखने जा रही हैं। इस अवसर पर जीत सैनी,बलविंदर कुमार, उत्तम सिंह, विपन कुमार, निर्मल सिंह, गुड्ड सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here