विधायक गिलजियां ने दारापुर में विकास कार्यों का किया शुभारंभ

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। नगर के बहुपक्षीय विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा हरेक वार्ड के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने शिव भूमि दारापुर में निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहीं।

Advertisements

इस मौके विधायक गिलजियां ने शिव भूमि में 3 लाख 37 हज़ार की लागत से शुरू हुए निर्माण कार्यों को करवाते हुए शमशानघाट में शैड तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख रूपए की और ग्रांट से जल्द काम करवाने का ऐलान किया। इस मौके शिवभूमि की सेवा संभाल कर रहे सहारा वेलफेयर क्लब की समूह टीम ने इस ग्रांट के लिए विधायक गिलजियां का धन्यवाद करते हुए क्लब की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके नवदीप कुमार छितरू , सुखविंदर सिंह अरोड़ा, सेवा सिंह, आत्मजीत सिंह सोढी, नरेश जैन, जीवन कुमार बबली, महिंदरपाल मदान, पंकज सचदेवा, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, महिंदरपाल इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here