लांबड़ा कांगड़ी सोसायटी में धान की पराली प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर की ओर से धान की पराली प्रबंधन संबंधी शुरु किए गए जागरुकता अभियान के अंतर्गत लांबड़ा कांगड़ी मल्टीपरपज कोआप्रेटिव सर्विस सोसायटी लांबड़ा में पराली प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि विज्ञान केंद्र के सहायक प्रोफेसर (सब्जी विज्ञान) डा. सुखविंदर सिंह ने धान की पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरुक किया व पराली का प्रयोग कर मशरुम की काश्त के बारे में जानकारी सांझी की।

Advertisements

कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) डा. मनिंदर सिंह बौंस ने आए हुए किसानों को कृषि मशीनरी के माध्यम से धान की पराली प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी सांझी की। डा. बौंस ने इस बात पर जोर दिया कि किसान पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी का प्रयोग सांझे तौर पर करें ताकि इसका पूरा फायदा लिया जा सके। इस संबंधी उन्होंने लांबड़ा कांगड़ी मल्टीपरपज कोआप्रेटिव सर्विस सोसायटी की भी प्रशंसा की, जिसके माध्यम से किसान किराए पर मशीनरी का प्रयोग कर पराली को संभाल सकते हैं। उन्होने बताया कि किराए पर पराली प्रबंधन मशीनरी प्रयोग करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से सही दाम पर भी निर्धारित किए गए हैं।

सोसायटी के कमेटी सदस्य बलवंत सिंह ने आए माहिरों व किसानों का आभार किया व उपस्थित किसानों की ओर से भी पराली प्रबंधन मनोरथ के लिए साथ देने का पूरा भरोसा दिया। इस मौके पर सोसाटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, सचिव चंदरदेव सिंह, मैनेजर जसविंदर सिंह, बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, ओंकार सिंह, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, प्रगट सिंह आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here