भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित श्रीरामायण के एक-एक शब्द का हमें करना चाहिए अनुसरन: सुनीता भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 42 में वाल्मीकि मंदिर कच्चे क्वार्टर में ध्वज चढ़ाया गया और संकीर्तन किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू व उनकी धर्म पत्नी समाज सेविका सुनीता भाटिया ने विशेष तौर से पहुंचकर ध्वज चढ़ाया और भगवान की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक होकर सभी को इस पावन दिवस की बधाई दी।

Advertisements

इस अवसर पर सुनीता भाटिया ने सभी को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें भगवान द्वारा रचित श्रीराम चरित मानस (श्री रामायण जी) में लिखे एक-एक शब्द का अनुसरन करना चाहिए ताकि हम सभी का जीवन सफल हो सके। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने भगवान की लीला का वर्णन करके संसार को यह संदेश दिया है कि भगवन्नाम के बिना इस भवसागर से कोई पार नहीं उतर सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। क्योंकि, गुरु ही हैं जो भगवान से मिलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमारी भारतीय संस्कृति का आधार श्री रामायण जी को लिखकर भगवान वाल्मीकि जी ने हमें जीवन जीने का ढंग सिखाते हुए भगवान से जोड़ा है। इसलिए यह दिन हमारे लिए सबसे बड़ा दिन है।

इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, महासचिव विनोद परमार, मनसा राम, पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, लक्की ठाकुर, मास्टर विनोद हंस आदि ने भी मंदिर में पहुंचकर भगवान के समक्ष माथा टेका और विश्व शांति एवं कल्याण की कामना की। इस मौके पर लाल चंद भट्टी, तरसेम आदिया, बिल्ला कोच, हैप्पी गिल, जगीरी लाल, नरेश गुप्ता, गुलशन कुमार, गुरदेव सिंह, रिक्की कटारिया, सुनील, बोध राज, काकू साईं जी, सुदेश कुमार, बलदेव राज, अनीता रानी, भोली, तोशी, पम्मी, कंचन खोसला, मेलो, सीमा, पिंकी, नीरज भल्ला, रीना एवं प्रिया सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here