Thursday, October 22, 2026
Home International इंग्लैंड में 2 दिसंबर तक लॉकडाउन रहेगा लागू, प्रधानमंत्री ने दिए आदेश

इंग्लैंड में 2 दिसंबर तक लॉकडाउन रहेगा लागू, प्रधानमंत्री ने दिए आदेश

इंग्लैंड (द स्टैलर न्यूज़)। इंग्लैंड में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इससे पहले इंग्लैंड में मार्च माह में पहली बार लॉकडाउन को ऐलान किया गया था। जिसके बाद अब एक बार फिर बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा हित में दोबारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

Advertisements

इस दौरान स्कूल और कालेज यूनिवर्सिटियां खुले रखने की आज्ञा रहेगी तथा गैर-आवश्यक दुकानें, रोस्टोरेंट, पब और होटल बंद रहेंगे। इसके अलावा यात्रा पर भी रोक लगाई गई है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस लॉकडाउन के लिए 2 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया है यानि 5 नवंबर से यह लॉकडाउन शुरू हुआ और 2 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा अगर स्थिति में सुधार नहीं होता तो सरकार द्वारा इसे आगे तक बढ़ाया भी जा सकता है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील भी की कि इस लॉकडाउन दौरान कोई भी व्यक्ति बिना काम बाहर न निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here