दुखद: प्रसिद्ध शिक्षाविद् और चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रिं. राजिंदर सिंह का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रिं. राजिंदर सिंह का निधन हो गया। वेे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनके निधन से शिक्षा एवं सामाजिक जगत में कभी न पूरा होने वाली क्षति हुई है। उनका आज बोद दोपहर 2 बजे संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शव को उनके बेटे रोबिन ने मुखाग्नि भेंट की। उनके निधन पर शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुखी परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की।

Advertisements

गौरतलब है कि प्रिं. राजिंदर सिंह द्वारा शिक्षा जगत में अभूतपूर्ण योगदान दिया गया वहीं सामाजिक कार्यों में भी वे एक प्रोरणास्रोत के तौर पर जाने जाते रहेंगे। उनके सानिध्य में हजारों बच्चों ने शिक्षा ग्रहण करके अपना जीवन संवारा और आज बड़े-बड़े पदों पर आसीन होकर उनकी शिक्षा को जीवन में धारण कर आगे बढ़ रहे हैं। “द स्टैलर न्यूज़” के संपादक संदीप डोगरा के साथ ही उनका काफी स्नेह रहा तथा उन्होंने भी प्रिं. राजिंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here